Saturday, September 1, 2007

जार्ज फ़र्नांडिस दवारा यमुना सत्याग्रह स्थल से यमुना कि जमीन पर कॉमनवेल्थ खेलगॉव के निर्माण कार्य को रुकवाने का सरकार को १० दिन का अल्टीमेटम



यमुना की जमीन पर अक्षरधाम मंदिर का निर्माण अनजाने मे हुई गलती जिसके लिए मैं क्षमा मांगता हूँ : जार्ज फ़र्नांडिस

फ़र्नांडिस दवारा यमुना सत्याग्रह स्थल से यमुना कि जमीन पर कॉमनवेल्थ खेलगॉव के निर्माण कार्य को रुकवाने का सरकार को १० दिन का अल्टीमेटम
यमुना खादर पर संभावित कॉमनवेल्थ खेलगॉव के निर्माण के विरोध मे चलाये जा रहे यमुना सत्याग्रह के स्थल पर आज देश के पूर्व रक्षामंत्री श्री जार्ज फ़र्नांडिस यमुना सत्याग्रह मे शामिल सत्याग्रहियों से मामले की जानकारी लेने पहुचे। आज उपवास पर बैठे जल बिरादरी और यूथ फ़ॉर जस्टिस व यमुना के पुत्र के नाम से जाने जाते मेग्सेसे अवार्डी श्री राजेंद्र सिंह जी ने फ़र्नांडिस को मामले की जानकारी दी कि किस तरह यह निर्माण यमुना की जमीन पर हो रहे है जिससे की दिल्ली के जल पूंर्न भण्डार को क्षति पहुच रही है और किसानो को उजाडा गया है। यह सब जानने के बाद जार्ज फ़र्नांडिस ने कबूला कि यमुना के पेट पर अक्षरधाम का निर्माण हमारी अनजाने मे हुई गलती है। मैं उस सरकार का हिस्सा था लेकिन हमे पता नही था कि दिल्ली को पानीदार रखने के लिए यह जमीन इतनी आवश्यक है जार्ज फ़र्नांडिस ने भरे मन से आज यमुना सत्याग्रह स्थल पर राजेंद्र सिंह जी के नेतृत्व मे मौजुद यमुना सत्याग्रहियों व यमुना खादर के किसानो व पर्यावरणविद्वों के सामने कहा मैं अपनी गलती स्वीकार कर्ता हूँ अक्षरधाम मंदिर के अपनी सरकार के कार्यकाल मे हुये निर्माण के लिए यमुना खादर के किसानो व दिल्ली वासियों से क्षमा मांगता हूँ। श्री जार्ज फ़र्नांडिस ने कहा कि यमुना सत्याग्रह भारत के भविष्य, जल, जंगल, जमीन और जन को जोड़ने का सत्याग्रह है। वर्तमान सरकार जन को जमीन और जल से दूर करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कई बार हम जब सरकार चलते है तो हमे यह चीजे ज्यादा ध्यान देकर समझनी चाहिए जिससे कि अक्षरधाम जैसी गलतिया दुबारा ना हो। उन्होने कहा कि दिल्ली के प्यासे आम आदमी, यमुना के किसानो और दिल्ली की जीवन रेखा यमुना नदी के लिए चलाये जा रहे यमुना सत्याग्रह को पुरी ताकत देने के लिए अब ना केवल दिल्ली बल्कि देश के हर हिस्से के गरीब व अमीर को जुटना पड़ेगा ताकि इस जगह पर कॉमनवेल्थ खेलो को रूकवाया जा सके। उन्होने कहा कि वो सरकार को १० दिन का अल्टीमेटम देते हैं श्री जार्ज फ़र्नांडिस ने वाटर मन राजेंद्र सिंह जी व तमाम यमुना सत्याग्रहियों के समक्ष संकल्प लिया कि अगर १० दिन तक भी सरकार यहा यमुना कि जमीन पर कब्जा कर खेलगॉव बनने की जिद नही छोड़ती तो वो इस यमुना सत्याग्रह को देश भर मे ले जाने के लिए अपनी पुरी ताकत लगा देंगे।
आज जयपुर से विशेष तौर पर यमुना सत्याग्रह मे शामिल होने आयी राजेंद्र सिंह जी की पत्नी श्रीमती मीना सिंह ने सत्याग्रह स्थल पर खेलगॉव के विरोध मे मौन व्रत व उपवास रखा उनके साथ राजेंद्र सिंह जी, यूथ फ़ॉर जस्टिस के कपिल व अन्य सत्याग्रहियों ने भी उपवास रखा।
इस अवसर पर यमुना खादर के किसान रोहतास भाटी, बलजीत सिंह व यमुना सत्याग्रही दीवान सिंह, एन० एन० मिश्रा, यूथ फ़ॉर जस्टिस के कपिल मिश्रा, अभिजीत और ग्राम निवासी किशोरी भाई, बाले राम तथा सत्याग्रही सुनील प्रभाकर व अन्य किसान व पर्यावरणविद्ध उपस्थित थे।
यमुना सत्याग्रह स्थल पर दिल्ली पिजेंट्स मल्टीपर्पज को-ओप्रेटिव सोसायटी के महासचिव बलजीत सिंह ने सत्याग्रह स्थल पर जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सोसायटी इस यमुना सत्याग्रह को यमुना खादर के घर घर पहुचने के लिए कल रविवार को यमुना खादर पर स्थित बाबा श्याम गिरी मंदिर पर एक विशाल सभा कर रहे है जिसको जल बिरादरी के राजेंद्र सिंह सम्भोधित करेंगे।